अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो को 76वें जन्मदिन की दी बधाई, कहा- पृथ्वी के महानतम अभिनेता हैं
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दोस्त रोबर्ट डी नीरो को 'पृथ्वी का सबसे महान अभिनेता' करार देते हुए उन्हें 76वें जन्मदिन की बधाई दी है. अनुपम खेर ने शनिवार रात को ट्विटर पर अपनी और हॉलीवुड स्टार की एक तस्वीर साझा कर कहा मेरे दोस्त और पृथ्वी के सबसे महान अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का शानदार जन्मदिन. भगवान उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दें. जय हो.
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने दोस्त रोबर्ट डी नीरो (Robert De Niro) को 'पृथ्वी का सबसे महान अभिनेता' करार देते हुए उन्हें 76वें जन्मदिन की बधाई दी है. अनुपम ने शनिवार रात को ट्विटर पर अपनी और हॉलीवुड स्टार की एक तस्वीर साझा की.
तस्वीर के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "मेरे दोस्त और पृथ्वी के सबसे महान अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का शानदार जन्मदिन. भगवान उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दें. जय हो."
Wishing my friend and the greatest actor on earth #RobertDeNiro a fantastic birthday. May God give him all the happiness in the world. Jai Ho.🙏🤓 pic.twitter.com/kd7A5NRx7T
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 17, 2019
यह भी पढ़ें : ऋषि कपूर ने अनुपम खेर की आत्मकथा ‘लेसंस लाइफ टॉट मी, अन्नोइंगली’ की लॉन्च
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में अनुपम ने डी नीरो के साथ न्यूयॉर्क में अपना 64वां जन्मदिन मनाया था. डी नीरो और अनुपम ने डेविड ओ रसेल निर्देशित फिल्म 'सिल्वर लाइनिग्स प्लेबुक' में साथ काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

