उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में दो सगे पत्रकार भाइयों की गोलीमार कर हुई हत्या, आरोपी फरार
एक पत्रकार व उसके भाई की रविवार को उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी. दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष व उनके भाई आशुतोष को महिपाल नामक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आरोपी फरार है. उन्होंने कहा कि महिपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश : एक पत्रकार व उसके भाई की रविवार को उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना पत्रकार के घर के निकट गाय का गोबर रखने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष व उनके भाई आशुतोष को महिपाल नामक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी.
महिपाल, शहर के कोतवाली इलाके में एक डेयरी का मालिक है, और वह गाय का गोबर पीड़ित के घर के पास डंप कर रहा था.
यह भी पढ़ें : यूपी: सहारनपुर में दिनदहाड़े पत्रकार आशीष जनवाणी और उसके सगे भाई की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की भारी तैनाती की गई है. आशीष ने जल्द ही इस अखबार को जॉइन किया था. डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आरोपी फरार है. उन्होंने कहा कि महिपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

