प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा- ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, डरने वाला नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को एक चुनावी रैली में कहा कि "ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, कोई आंख दिखाए तो ये डरने वाला नहीं है." उन्होंने कहा कि अब भारत संगठित है, सामूहिकता का भाव है और समस्याओं का सही समाधान चाहता है. भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक गरीबों की पाई-पाई वसूल नहीं हो जाएगी, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे.