Virat Kohli Statement After Winning First IPL Title: जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है; विराट कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के १८ साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने पर उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि यह जीत जितनी हमारी टीम की है, उतनी ही हमारे फैंस की भी है. विराट ने मंगलवार को पंजाब किंग्स पर छह रन की जीत के बाद कहा, ''ये 18 साल बहुत लंबे रहे हैं. मैंने अपनी युवा अवस्था, अपने सबसे अच्छे फॉर्म वाले दिन और अपना पूरा अनुभव इस टीम को दिया है.