देश

सुप्रिया सुले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मिस्र के विदेश मंत्री अब्देलती के साथ मुलाकात, आतंकवाद पर हुई चर्चा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के विदेश मंत्री अब्देलती से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र की ओर से आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा किए जाने का स्वागत किया और भारत के आतंकवाद से लड़ने के दृढ़ संकल्प को दोहराया.

सुप्रिया सुले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मिस्र के विदेश मंत्री अब्देलती के साथ मुलाकात, आतंकवाद पर हुई चर्चा
Supriya Sule (img: tw)

काहिरा, 4 जून : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के विदेश मंत्री अब्देलती से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र की ओर से आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा किए जाने का स्वागत किया और भारत के आतंकवाद से लड़ने के दृढ़ संकल्प को दोहराया. यह जानकारी मिस्र में भारतीय दूतावास ने एक प्रेस बयान में दी.

दो दिवसीय मिस्र दौरे पर गए इस प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मिस्र के नेताओं, बुद्धिजीवियों और प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत की, जिसकी अध्यक्षता मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री नबील फहमी ने की. मिस्र में भारतीय दूतावास ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रेस बयान में कहा कि उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को भी स्पष्ट रूप से व्यक्त किया और मिस्र द्वारा आतंकवाद की कड़ी निंदा का स्वागत किया. यह भी पढ़ें : Delhi Fire Breaks: दिल्ली के गुड़ मंडी इलाके में स्थित झुग्गियों में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

प्रतिनिधिमंडल ने कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका के सफल दौरे के बाद सोमवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा. इसमें भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, ‘आप’ सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, तेलुगु देशम पार्टी के लवू श्री कृष्ण देवरायलु, कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन और पूर्व राजदूत सैयद अकबरुद्दीन शामिल थे.

ये सभी सोमवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे. मंगलवार को, प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व, अरब लीग, मीडिया और बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत जारी रखी. दोनों देशों ने भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गति को स्वीकार किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रुख की पुष्टि की. बयान में कहा गया कि मिस्र ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस बात की सराहना करता है. मिस्र के विदेश मंत्री अब्देलती ने भारत के साथ पूर्ण एकजुटता जताई और आतंकवाद विरोधी सहयोग को और गहरा करने का स्वागत किया.

प्रतिनिधिमंडल ने अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत से भी मुलाकात की और भारत के अरब दुनिया के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी पर चर्चा की. दोनों पक्षों ने आतंकवाद का मुकाबला करने और इसके लिए बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया. इससे पहले, मंगलवार सुबह काहिरा के हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा कि यह भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक संबंधों और साझा बलिदानों को दर्शाता है. नबील फहमी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के प्रमुख बुद्धिजीवियों, मीडिया नेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ चर्चा की.

प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत की सैद्धांतिक स्थिति और सामूहिक संकल्प को दोहराया और मिस्र के लगातार समर्थन का स्वागत किया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का साक्षात्कार प्रमुख मिस्र मीडिया आउटलेट्स ने लिया, जिसमें उन्होंने आतंकवाद विरोधी, क्षेत्रीय सहयोग और जन-केंद्रित कूटनीति पर भारत के दृष्टिकोण को व्यक्त किया इन बैठकों ने भारत और मिस्र की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और आतंकवाद के खतरे से निपटने की साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया.एफएम/एएस

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).