देश

Agra Shocker: यमुना नदी में डूबी छह लड़कियां, मृतका के पिता का दावा- तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं. पता चला है कि नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं. मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि लड़कियां नदी में नहाने गई थीं और इसी दौरान उनमें से छह लड़कियां डूब गईं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

Agra Shocker: यमुना नदी में डूबी छह लड़कियां, मृतका के पिता का दावा- तीन की मौत

आगरा, 3 जून : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं. पता चला है कि नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं. मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि लड़कियां नदी में नहाने गई थीं और इसी दौरान उनमें से छह लड़कियां डूब गईं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आसपास मौजूद अन्य लोगों ने लड़कियों के डूबने की जानकारी पुलिस और परिवार को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों के शवों को नदी से बरामद किया.

मृतका के पिता सुंदर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि परिवार की सभी लड़कियां यमुना नदी में नहाने गई थीं, जिनमें छह लड़कियां डूब गईं. मृतका में एक मेरी बेटी है, इसके अलावा कुछ अन्य लड़कियां भी हैं. अब तक तीन की मौत हुई है और तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है. नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं. फिलहाल इस हादसे के बाद मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं. हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. साथ ही मरने वाली लड़कियों की संख्या का भी खुलासा नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें : प्रशांत किशोर के खिलाफ बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया

इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है और आसपास के लोग उनके घरों पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले, 13 मई को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था. नदी पार फसल देखने गए एक ही परिवार के सात लोग नदी की तेज धारा में अचानक बह गए थे. तब स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).