सीमा सड़क संगठन ने 2019 में 60 हजार किलोमीटर सड़कों का किया निर्माण
सीमा सड़क संगठन ने 2019 में लगभग 60 हजार कि. मी. सड़कों का निर्माण एवं विकास किया है. इनमें डोकलाम के पास 19.72 कि. मी. लंबी एक महत्वपूर्ण सड़क भी शामिल है, जहां 2017 में भारतीय और चीनी सेना के बीच दो महीने से अधिक समय तक तनातनी बढ़ी हुई थी. बीआरओ को 61 भारत-चीन सीमा सड़कों का काम सौंपा गया था, जिनकी लंबाई 3,346 किमी है.