उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच हुई भिड़ंत, दुर्घटना में 2 युवकों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के मोरवां गांव के पास शुक्रवार रात पुआल लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है. जबकि हादसे के बाद पलटी ट्रॉली में दबने से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के मोरवां गांव के पास शुक्रवार रात पुआल लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है. जबकि हादसे के बाद पलटी ट्रॉली में दबने से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है. गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे बांदा-नरैनी सड़क मार्ग पर मोरवां गांव के पास पुआल लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटसाइकिल (बाइक) की आमने-सामने टक्कर हो गई.
बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए युवक कालू तिवारी (40) और शीलू उर्फ सुनील लोधी (30) की मौके पर मौत हो गई है. भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जिसमें दबकर ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया है.
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: शादी समारोह में जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, 5 लोगों की हुई मौत
पांडेय ने बताया, "दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर मृत युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है." पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोहरा की वजह से होना पाया जा रहा है, और मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

