कोरोना वायरस को लेकर सऊदी अरब में 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लागू
सऊदी अरब ने कोरोनॉयरस महामारी के खिलाफ एहतियाती उपायों के तहत राजधानी रियाद सहित शहरों में 24 घंटे कर्फ्यू लगा दिया है. सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को जारी बयान में कहा, "कर्फ्यू रियाद, तबुक, दम्मम, धहरान, होफूफ व जेद्दाह, तायफ, कातिफ और खोबर शहरों में लागू रहेगा