'रामायण' की हालिया लोकप्रियता इसकी पहले की सफलता का नतीजा: दीपिका चिखलिया
रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' को लगभग तीन दशकों बाद दोबारा टेलीविजन के पर्दे पर प्रसारित किया जा रहा है और अब यह दुनिया में सर्वाधिक देखे जाने वाला मनोरंजक कार्यक्रम बन गया है. गुरुवार को दूरदर्शन के आधिकार ट्विटर अकांउट से एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया, "वल्र्ड रिकॉर्ड!! दूरदर्शन पर पुन: प्रसारित हैशटैगरामायण ने दुनियाभर में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.