COVID-19 लॉकडाउन के बीच पूरी कश्मीर घाटी को माना जाएगा रेड जोन, जरूरी मामलों में अनुमति के अलावा किसी भी प्रकार की छूट अनुमति नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कश्मीर डिविजन में केवल चार जिलों को रेड जोन घोषित किया है, लेकिन अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पूरी घाटी को रेड जोन के तौर पर देखा जाएगा और जरूरी मामलों में अनुमति के अलावा किसी भी प्रकार की कोई छूट की अनुमति नहीं दी जाएगी.
श्रीनगर, 2 मई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कश्मीर (Kashmir) डिविजन में केवल चार जिलों को रेड जोन घोषित किया है, लेकिन अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पूरी घाटी को रेड जोन (Red Zone) के तौर पर देखा जाएगा और जरूरी मामलों में अनुमति के अलावा किसी भी प्रकार की कोई छूट की अनुमति नहीं दी जाएगी. राष्ट्रीय लॉकडाउन (Lockdown) में सोमवार से दो सप्ताह के लंबे विस्तार के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है.
कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर पी.के. पोल ने कहा कि रेड और ऑरेंज जोन के बीच बहुत कम अंतर है. उन्होंने कहा, "हम इस समय ढिलाई नहीं कर सकते. अगले आदेश तक घाटी के सभी दस जिलों को रेड जोन माना जाएगा."
यह भी पढ़ें: अमेरिका के कई अस्पताल कोविड-19 के इलाज में कर रहे हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल : रिपोर्ट
पोल ने कहा, "हमारे पास केवल एक जिला है, जिसे ग्रीन जोन घोषित किया गया है. पुलवामा भले ही ग्रीन जोन हो लेकिन, यहां कुछ नए मामले भी प्रकाश में आए हैं." केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केवल चार जिलों बांदीपोरा, श्रीनगर, शोपियां और अनंतनाग को रेड जोन बताया है. पुलवामा ग्रीन जोन घोषित किया गया है, जबकि कश्मीर डिविजन के अन्य सभी पांच जिलों, कुलगाम, शोपियां, बडगाम, गांदरबल और बारामूला को ऑरेंज जोन कहा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

