विदेश

अमेरिका में COVID-19 संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार, महामारी से 64 हजार 789 की हुई मौत

अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी के चलते अब तक 11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी. सीएसएसई के अनुसार, संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में मैसाचुसेट्स, इलिनोइस और कैलिफोर्निया शामिल हैं.

अमेरिका में COVID-19 संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार, महामारी से 64 हजार 789 की हुई मौत
कोरोना से हाहाकार (Photo: IANS)

अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते अब तक 11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के हवाले से कहा, "अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार शाम 7.40 (स्थनीय समयानुसार) तक 11 लाख 197 तक पहुंच गई. वहीं, महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 64 हजार 789 हो गया है."

सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम आंकड़ो के अनुसार, कुल 3 लाख 8 हजार 314 मामलों और 24 हजार 39 मौतों के साथ न्यूयॉर्क स्टेट कोविड-19 संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है. इसके बाद कुल 1 लाख 21 हजार 190 संक्रमण के मामले और 7 हजार 538 मौतों सहित न्यू जर्सी का स्थान हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में कोविड-19 के मामले दोगुने होने की दर, मृत्यु दर अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन से कम

सीएसएसई के अनुसार, संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में मैसाचुसेट्स, इलिनोइस और कैलिफोर्निया शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).