राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- साल के अंत तक अमेरिका के पास होगी कोरोना वायरस की वैक्सीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया है कि इस साल के अंत तक देश के पास कोविड-19 वैक्सीन होगी. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को फॉक्स न्यूज की मेजबानी में एक वर्चुअल टाउन हॉल में ट्रंप ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि साल के अंत तक हमारे पास वैक्सीन होगी. अब तक अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जनवरी 2021 तक कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध होनी की बात कही है.