भारतीय महिला हॉकी टीम ने गरीबों के लिए 20 लाख रुपये जुटाए
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में गरीबों की मदद के लिए 20 लाख रुपये जुटाए हैं। भारतीय टीम ने 18 दिन के 'फिटनेस चैलेंज' अभियान के तहत यह रकम जुटाई है. 17 अप्रैल को शुरू हुआ यह चैलेंज तीन मई को खत्म हुआ और इस चैलेंज से टीम ने कुल 20,01,130 रुपये जमा किए.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में गरीबों की मदद के लिए 20 लाख रुपये जुटाए हैं। भारतीय टीम ने 18 दिन के 'फिटनेस चैलेंज' अभियान के तहत यह रकम जुटाई है. 17 अप्रैल को शुरू हुआ यह चैलेंज तीन मई को खत्म हुआ और इस चैलेंज से टीम ने कुल 20,01,130 रुपये जमा किए. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने इस चैलेंज को लेकर कहा, "हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली. लोगों, विशेषकर भारतीय हॉकी प्रेमियों ने दुनियाभर से इस चैलेंज में हिस्सा लिया और योगदान दिया. भारतीय टीम की ओर से मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने गरीबों की मदद के इस अभियान में हिस्सा लिया."
फिटनेस चैलेंज में टीम की सदस्य को फिटनेस से जुड़े अलग-अलग काम देती थी, जिसमें बर्पीज, लंजेस, स्कवैट्स, स्पाइडर मैन पुश अप, पोगो होप्स आदि शामिल थे. प्रत्येक दिन खिलाड़ी नई चुनौती देती थीं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वे इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए और 100 रुपये दान करने के लिए 10 लोगों को टैग करतीं थी.
यह भी पढ़ें- एशियाई खेल 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल से चूकी, जापान से मिली हार
फिटनेस चैलेंज से जुटाए गए पैसे दिल्ली के गैर सरकारी संगठन उदय फाउंडेशन को दान किया गया है. इस फंड का इस्तेमाल अब विभिन्न स्थानों पर मरीजों, प्रवासी श्रमिकों और गरीब लोगों की मूलभूत जरूरतों पर खर्च किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

