बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने 'I for India' कॉन्सर्ट में दिखाया अपनी गायिकी का हुनर, सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो

गिव इंडिया डॉट ओआरजी के लिए धन राशि जुटाने को किए गए 'आई फॉर इंडिया' कॉन्सर्ट में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली. इस कॉन्सर्ट में सबसे आश्चर्यजनक परफॉर्मेंस में से एक युवा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की थी. अभिनेता अब 'हीरोपंती' के अगले सीक्वल में नजर आएंगे जिसे 2021 में रिलीज किया जाएगा.

टाइगर श्रॉफ ने 'I for India' कॉन्सर्ट में दिखाया अपनी गायिकी का हुनर, सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: IANS)

गिव इंडिया डॉट ओआरजी के लिए धन राशि जुटाने को किए गए 'आई फॉर इंडिया' (I For India) कॉन्सर्ट में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली. इस कॉन्सर्ट में सबसे आश्चर्यजनक परफॉर्मेंस में से एक युवा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की थी. इस कॉन्सर्ट के जरिए अभिनेता के प्रशंसकों को उनका एक नया और अनदेखा पक्ष देखने मिला क्योंकि यहां टाइगर ने अपनी गायकी का हुनर दिखाया. कॉन्सर्ट में टाइगर ने अपने इस नए टैलेंट से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया और उन्होंने एक नहीं बल्कि दो लोकप्रिय गाने गाए.

टाइगर ने बदलापुर का 'ठहर जा'और सदी का क्लासिक गीत 'रूप तेरा मस्ताना' गाया. इस दौरान शमीर्ले टाइगर श्रॉफ चश्मा पहना हुआ था ताकि वह बिना हिचक के गाने गा सकें. अपने परफॉर्मेंस से अभिनेता ने निश्चित रूप से दर्शकों को चकित कर दिया. नतीजतन, अब प्रशंसक चाहते हैं कि टाइगर अपना गाना रिलीज करें और अपनी आगामी फिल्मों में गाने भी गाएं.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ बोल्ड अदाओं से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी दे रही हैं मात, देखें Photos

काम को लेकर बात करें तो टाइगर की हालिया रिलीज बागी 3 बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी जहां अभिनेता ने एक्शन को और उंचे स्तर पर पहुंचा दिया था. अभिनेता अब 'हीरोपंती' के अगले सीक्वल में नजर आएंगे जिसे 2021 में रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).