Unlock 1: केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा
केंद्र सरकार ने राष्ट्रव्यापी बंद 5.0 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. देशभर के कंटेनमेंट जोन में बंद 30 जून तक विस्तारित कर दिया गया है. केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में रात के कर्फ्यू की समय-सीमा को भी कम कर दिया है. कंटेनमेंट जोन के बाहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों को एक जून के बाद चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा और आठ जून से धार्मिक स्थल, होटल, रेस्त्रां, मॉल और आतिथ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी.