बॉलीवुड

हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फैंस से की लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सभी नागरिकों से अनुरोध कर कहा है कि वे कोरोनावायस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर बढ़ाए गए लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और संक्रमण से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता करें.

हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फैंस से की लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील
उर्वशी रौतेला (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने सभी नागरिकों से अनुरोध कर कहा है कि वे कोरोनावायस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर बढ़ाए गए लागू लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और संक्रमण से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता करें.

लॉकडाउन 5.0 का खाका शनिवार शाम को तैयार किया गया था. उर्वशी ने कहा कि वह खुद भी घर पर ही समय बिता रही हैं और लगातार बाहर जाने या लोगों से मिलने से बच रही हैं.

उर्वशी ने आईएएनएस से कहा, "मैं परिवार के साथ समय बिता रही हूं. मैं घर का काम करने के साथ ही किताबें पढ़ रही हूं। मैं वास्तव में अपने समय का आनंद ले रही हूं. मैं घर पर हूं, बाहर कदम नहीं रख रही हूं और किसी से भी नहीं मिल रही हूं." पूर्व ब्यूटी क्वीन ने आग्रह कर कहा, "मैं सभी से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें. हम बाहर न जाएं और घर पर ही रहें, यही एकमात्र तरीका है जिससे हम इस महामारी से लड़ सकते हैं." यह भी पढ़े: उर्वशी रौतेला ने हॉट डांस करते हुए शेयर किया ये Video, कोरोना वायरस को बताया अपना नया Crush

इस बीच, उर्वशी की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' (Virgin Bhanupriya) एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है. अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने आईएएनएस से कहा, "यह एक कॉलेज जाने वाली रूढ़िवादी लड़की (उर्वशी रौतेला) की कहानी है, जो अपनी वर्जिनिटी खोने का फैसला करती है. वह सोचती है कि आज की दुनिया में यह सबसे आसान काम होना चाहिए." यह भी पढ़े: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ले रहीं नताली पोर्टमैन की ऑनलाइन मास्टर क्लास

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, उसकी सारी कोशिशें व्यर्थ हो जाती हैं. एक भविष्यवक्ता कहता है कि यह उसके जीवन में कभी नहीं होगा. उसके बाद क्या होता है, यही फिल्म में दिखाया गया है." 'वर्जिन भानुप्रिया' में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोल्ला ने भी काम किया हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).