बॉलीवुड

Lockdown 5.0: बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनी नीतू सिंह, देखें Photo

अभिनेत्री नीतू कपूर इस लॉकडाउन के चलते बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की नई हेयरस्टाइलिस्ट बन गई हैं. उन्होंने रिद्धिमा को बेहतरीन हेयर कट दिया. रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने छोटे बालों को दिखाने के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "जब मम्मी बाल काटने में प्रो हों."

Lockdown 5.0: बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनी नीतू सिंह, देखें Photo
रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू सिंह (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन के चलते ब्यूटी पार्लर, सलून बंद होने की वजह से बॉलीवुड स्टार्स को परेशानी का सामना करना पद रहा हैं. ऐसे में कई स्टार्स अपने बाल घर पर ही कांट रहे है. हाल ही में कृति सेनन की बहन ने कृति की हेयरस्टाइलिस्ट बन उन्हें नया लुक दिया. अब नीतू सिंह (Neetu Singh) भी अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) के लिए हेयरस्टाइलिस्ट बन गई है.

अभिनेत्री नीतू इस लॉकडाउन के चलते बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की नई हेयरस्टाइलिस्ट बन गई हैं. उन्होंने रिद्धिमा को बेहतरीन हेयर कट दिया. रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने छोटे बालों को दिखाने के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "जब मम्मी बाल काटने में प्रो हों." यह भी पढ़े: ऋषि कपूर के निधन को पूरे हुए 1 महीने, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने स्पेशल फोटो शेयर करके कही ये इमोशनल बात

उन्होंने अपने नए लुक की एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा, "थैंक्स मॉम." रिद्धिमा इस लुक में बेहद ही खुबसूरत लग रहीं हैं.

अपने पिता अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जब से मुंबई पहुंची हैं.उन्होंने हाल ही में अपनी मां के साथ स्क्रैबल खेलते हुए एक तस्वीर शेयर की.

अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली. वह पिछले दो वर्षों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).