उत्तर प्रदेश: मिठाई को लेकर नाराज दुल्हे ने दुल्हन के 9 वर्षीय भाई की हत्या की, 3 को एसयूवी कार से रौंदा
क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, शादी के दौरान खाना परोसने को लेकर हुई बहस के बाद दूल्हे ने अपने नौ वर्षीय साले की हत्या कर दी और अपनी एसयूवी से दो महिलाओं और एक किशोरी को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं. दूल्हा मनोज कुमार और उसके दोस्तों ने सोमवार रात शमशाबाद इलाके में शादी में उन्हें दी जाने वाली मिठाई पर दुल्हन के रिश्तेदारों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया. दुल्हन के भाई पुनीत ने कहा, जब वे बहस कर रहे थे तब वे नशे में धुत थे. वरिष्ठों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन उन्होंने मेरे मामा पर गोली चला दी, हालांकि वे बच गए.