बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' की हिरोइन पूजा डडवाल में कोरोना के लक्षण, दबंग से मांगी मदद

पूजा इन दिनों पति के साथ गोवा में रह रहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह कोरोना जांच करवाने से डर रही हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह से उनकी तबीयत ठीक नहीं है. पहले उन्हें सर्दी और बुखार हुआ.

सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' की हिरोइन पूजा डडवाल में कोरोना के लक्षण, दबंग से मांगी मदद
सलमान खान और पूजा डडवाल (Photo Credits: PTI)

सलमान खान (Salman Khan) के साथ 1995 में आई फिल्म 'वीरगति' (Veergati) में काम कर चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल (Pooja Dadwal) ने उनसे आर्थिक मदद मांगी है क्योंकि वह बीमार हैं और उनमें कोरोनावायरस के लक्षण नजर आ रहे हैं. 'मुंबईमिररडॉटइंडियाटाइम्सडॉटकॉम' के मुताबिक, पूजा ने 'नवभारतटाइम्स डॉट कॉम' के साथ बातचीत में कहा, "मैंने इससे पहले भी सलमान से मदद मांगी और वह मेरी मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने छह से आठ महीने तक मेरी इलाज में मदद की और बाद में गोवा में मेरे रहने की बंदोबस्त किया. आज, मैं एक बार फिर से मुसीबत में हूं और मदद मांग रही हूं."

इन दिनों पति के साथ गोवा में रह रहीं पूजा ने यह भी बताया कि वह कोरोना जांच करवाने से डर रही हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह से उनकी तबीयत ठीक नहीं है. पहले उन्हें सर्दी और बुखार हुआ. उन्हें पूरा दिन बुखार रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि यह मौसम की वजह से हैं.

पूजा ने कहा कि वह डरी हुई भी है लेकिन कोरोना जांच कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं.

उन्होंने बताया कि उनके घर के पास पिछले कुछ दिनों में कोरोनावायरस संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं और उन्हें कुछ खाने पर स्वाद भी नहीं आ रहा है. वह सादी खिचड़ी खा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).