गौतम हेगड़े की बर्थडे पार्टी में मास्क लगाकर शामिल हुए करन वाही, शनाया ईरानी
कोरोनावायरस महामारी के बीच लेखक गौतम हेगड़े का जन्मदिन मनाने के लिए शनाया ईरानी, करन वाही, मोहित सहगल, रिद्धि डोगरा और आशा नेगी जैसे टेलीविजन के सितारे एक साथ शामिल हुए. मोहित और शनाया ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें घर पर मास्क लगाए पार्टी करते हुए देखा जा सकता है. नमन शॉ, बरुन सोबती, मियांग चेंग और अक्षय डोगरा भी इस पार्टी में मौजूद रहे.