ऋचा चड्ढा ने अली फजल की दिवंगत मां के लिए लिखा शोक संदेश
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल की दिवंगत मां के लिए इमोशनल संदेश लिखा. अली की देखभाल करने का वादा करते हुए, ऋचा ने लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले. आंटी आप हमें कल छोड़कर चली गईं मगर आप हमेशा आस-पास रहेंगी.
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल (Ali Fazal) की दिवंगत मां के लिए इमोशनल संदेश लिखा. अली की देखभाल करने का वादा करते हुए, ऋचा ने लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले. आंटी आप हमें कल छोड़कर चली गईं मगर आप हमेशा आस-पास रहेंगी. मैं हमेशा आपको समय से आगे रहने वाली लेडी के तौर पर याद रखूंगी. एक फेमिनिस्ट और कपकेक पंसद करने वालीं. मैं वादा करती हूं कि आपके बेटे का ख्याल रखूंगी."
उन्होंने लिखा, "मैं आशा करती हूं कि आपको शांति मिले, मैं अभी से आपको याद कर रही हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि आपको जानने का मौका मिला. अली, हौंसला रखो, उन्हें तुम्हें दुखी देखकर अच्छा नहीं लगता. 2020 आशा करती हूं कि किसी की याद में लिखा हुआ ये आखिरी मैसेज हो" यह भी पढ़े: लॉकडाउन के चलते ऋचा चड्ढा के साथ शादी टलने पर बोले मिर्जापुर स्टार अली फजल, कही ये खास बात
एक्टर के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि अली फजल की मां ने 17 जनवरी को लखनऊ में दम तोड़ दिया. अली फजल की मां एक लंबे समय से बीमार थीं फिर अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

