जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी जारी
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने अकारण फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की. रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 6.15 बजे के आसपास पाकिस्तान ने अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे.
जम्मू-कश्मीर, 21 जून : जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर रविवार को पाकिस्तान ने अकारण फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की. रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 6.15 बजे के आसपास पाकिस्तान (Pakistan) ने अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे.
सूत्रों ने कहा, "भारतीय सेना सख्त जवाबी कार्रवाई कर रही है." पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) में एलओसी पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की दिनचर्या बना ली है.
Jammu & Kashmir: Today at about 06:15 am, Pakistan initiated unprovoked ceasefire violation by firing with small arms & shelling with mortars along LoC in Balakote sector, District Poonch. Indian Army is retaliating.
— ANI (@ANI) June 21, 2020
कल भी पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में उरी सेक्टर अंधाधुंध गोलाबारी से नंबला गांव में पांच नागरिक घायल हो गए. नंबला गांव में पाकिस्तान के गोलाबारी में दो रिहायशी मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ मवेशी भी मारे गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

