फिल्म 'कबीर सिंह' की रिलीज को 1 साल हुए पूरे, निर्माता ने चुनौतियों को किया याद
शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' पिछले साल 21 जून को रिलीज हुई थी, जिसको याद करते हुए निमार्ता मुराद खेतानी ने कहा कि किसी भी मूल फिल्म का रिमेक बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, 'कबीर सिंह' 2017 तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है.
शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) पिछले साल 21 जून को रिलीज हुई थी, जिसको याद करते हुए निमार्ता मुराद खेतानी (Murad Khetani) ने कहा कि किसी भी मूल फिल्म का रिमेक बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, 'कबीर सिंह' 2017 तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) की रीमेक है.
खेतानी ने कहा, "मूल फिल्म की आत्मा से छेड़छाड़ किए बिना, फिल्म का फिर से रिमेक बनाना एक बड़ी चुनौती का काम होता है. मैंने जब फिल्म बनाई तो, मुझे यकीन था कि यह लोगों के दिल को छू जाएगी और ठीक वैसा ही हुआ. दर्शकों ने इस फिल्म को जिस तरह प्यार दिया मैं सदैव आभारी रहूंगा." यह भी पढ़े: लॉकडाउन में ऐसा है कबीर सिंह उर्फ शाहिद कपूर का हाल, वाइफ मीरा राजपूत ने दी बर्तन धोने की जिम्मेदारी
फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी और निकिता दत्ता ने भी भूमिका निभाई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

