बॉलीवुड

RIP Sushant Singh Rajput: इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया एक सच्चा दोस्त

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर दुनियाभर में उनके प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं. अब इजरायल के विदेश मंत्रालय ने उन्हें लेकर अपना दुख व्यक्त किया है. अब इजरायल के विदेश मंत्रालय ने उन्हें लेकर अपना दुख व्यक्त किया है.

RIP Sushant Singh Rajput: इजरायल के विदेश मंत्रालय ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया एक सच्चा दोस्त
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आकस्मिक निधन पर दुनियाभर में उनके प्रशंसक शोक व्यक्त कर रहे हैं. अब इजरायल के विदेश मंत्रालय ने उन्हें लेकर अपना दुख व्यक्त किया है. इजरायल के विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाद कोहेन ने अपने देश में सुशांत के प्रशंसकों के हवाले से ट्विटर पर लिखा, "इजरायल के एक सच्चे दोस्त सुशांत के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. तुम याद आओगे."

इस ट्वीट के साथ कोहेन ने अभिनेता की डिजिटल तौर पर रिलीज हुई फिल्म 'ड्राइव' से सुशांत के गीत 'मखना' का एक लिंक साझा किया. यह एक धमाकेदार डांस ट्रैक है, जिसकी शूटिंग इजरायल में हुई थी. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की 21 वर्षीय फैन ने विशाखापत्तनम में किया सुसाइड, एक्टर की मौत से थी दुखी

गाने का संदर्भ देते हुए कोहेन ने आगे लिखा, "नीचे दिए गए लिंक में उनकी इजराइल यात्रा के दौरान महान चीजों में से एक को देखें." कुछ दिनों पहले सुशांत को इंडोनेशिया ने श्रद्धांजलि देते हुए वहां के एक पार्क में एक विशालकाय स्क्रीन पर 'एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के उनके गाने बजाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).