गौतम हेगड़े की बर्थडे पार्टी में मास्क लगाकर शामिल हुए करन वाही, शनाया ईरानी
कोरोनावायरस महामारी के बीच लेखक गौतम हेगड़े का जन्मदिन मनाने के लिए शनाया ईरानी, करन वाही, मोहित सहगल, रिद्धि डोगरा और आशा नेगी जैसे टेलीविजन के सितारे एक साथ शामिल हुए. मोहित और शनाया ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें घर पर मास्क लगाए पार्टी करते हुए देखा जा सकता है. नमन शॉ, बरुन सोबती, मियांग चेंग और अक्षय डोगरा भी इस पार्टी में मौजूद रहे.
कोरोनावायरस महामारी के बीच लेखक गौतम हेगड़े (Gautam Hegde) का जन्मदिन मनाने के लिए शनाया ईरानी (Sanaya Irani), करन वाही (Karan Wahi), मोहित सहगल (Mohit Sehgal), रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) और आशा नेगी (Asha Negi) जैसे टेलीविजन के सितारे एक साथ शामिल हुए. मोहित और शनाया ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें घर पर मास्क लगाए पार्टी करते हुए देखा जा सकता है. नमन शॉ, बरुन सोबती, मियांग चेंग और अक्षय डोगरा भी इस पार्टी में मौजूद रहे.
मोहित ने गौतम को सोशल मीडिया पर विश करते हुए लिखा, "हैप्पी लॉकडाउन बर्थडे मेरे प्यारे दोस्त. उम्मीद करता हूं कि हम सभी ने तुम्हारे दिशा-निर्देशों का पालन किया जैसे कि घर के अंदर घुसने से पहले जूते बाहर खोलना, हाथों को सैनिटाइज करना, हमेशा मास्क पहनकर रहना, लेकिन मास्क के चक्कर में केक तो खाया ही नहीं..खैर कोई बात नहीं." यह भी पढ़े:‘क्या बोलती पब्लिक’ के सीजन 2 के साथ वापसी करने जा रहे हैं मनीष पॉल
गौतम 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'सरस्वतीचंद्र', 'साथ निभाना साथिया' और 'मिले जब हम तुम' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).