बॉलीवुड

एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई Sussanne Khan, देखिए तस्वीरें

मीडिया में खबरें हैं कि अर्सलान और सुजैन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर इनके बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलते रहती है.

एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई Sussanne Khan, देखिए तस्वीरें
दोस्तों के साथ पार्टी करती सुजैन खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहती है. उनका यह अंदाज फैंस पसंद करते हैं. ऐसे में सुजैन खान ने एक बार फिर दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर की है. जिसमें वह अर्सलान गोनी, एकता कपूर, रिधि डोगरा और शबीना खान के साथ नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि इन तस्वीरों में सुजैन और अर्सलान गोनी के बीच कोजी सा माहौल देखने को मिल रहा है.

दरअसल मीडिया में खबरें हैं कि अर्सलान और सुजैन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर इनके बीच की बॉन्डिंग देखते मिलते रहती है. बात करें इन तस्वीरों की तो इसमें सुजैन हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है. उन्होंने वाइट कलर का टॉप और डेनिम स्कर्ट पहन रखी है, जबकि अर्सलान टी-शर्ट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को सुजैन ने अपने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है.

दोस्तों के साथ पार्टी करती सुजैन खान (Image Credit: Instagram)

टीवी एक्टर एली गोनी के भाई अर्सलान गोनी और सुजैन के बीच रिश्ते की खबरें लंबे समय से चल रही है. दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स करते नजर भी आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).