Bigg Boss OTT में राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच की नजदीकियों पर एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने तोड़ी चुप्पी
घर के अंदर शमिता और राकेश के बीच की बॉन्डिंग सभी को बेहद पसंद आ रही है. दोनों के बीच की इस बॉन्डिंग पर अब राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने अपना रिएक्शन दिया है.
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 18 सितंबर को बिग बॉस के विनर का ऐलान हो जाएगा. तो वहीं घर में टॉप 5 कंटेस्टेंटस मिल चुके हैं. राकेश बापट, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल और प्रतिक सहजपाल के बीच ट्रॉफी जीतने की होड़ लगी है. तो वहीं घर के अंदर शमिता और राकेश के बीच की बॉन्डिंग सभी को बेहद पसंद आ रही है. दोनों के बीच की इस बॉन्डिंग पर अब राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने अपना रिएक्शन दिया है.
दरअसल कुछ दिन पहले कश्मीरा शाह ने राकेश बापट को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. जिसके बाद रिद्धि डोगरा ने कश्मीरा शाह के बयान को घटिया बताया था. जिसके बाद मीडिया ने जब रिद्धि से इस मामले पर पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे जो कहना था मैंने कह दिया. मैं इस मामले पर आगे कोई बयान नहीं देना चाहती हूं. जाहिर है रिद्धि गरिमा को बनाए रखना चाहती हैं. इसके साथ ही वो कोई ऐसी बात नहीं कहना चाहती है जिससे राकेश के गेम पर असर पड़े.
हालांकि राकेश के शो में जाने पर रिद्धि ने कमेंट करते हुए कहा था कि उन्हें हैरानगी हुई है. क्योंकि राकेश भीड़ से बचने वाले लोगों में से हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

