COVID-19 Pandemic Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार, महामारी से 4.63 लाख से अधिक की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोविड-19 के वैश्विक मामलों की कुल संख्या 87 लाख हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें 463,000 के करीब पहुंच गई हैं. कुल मामले रविवार की सुबह तक 8,768,285 थे, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 463,999 हो गई. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार मामलों के मद्देनजर रूस तीसरे (576,162) स्थान पर है.