बॉलीवुड

सलमान खान ने प्रशंसकों से कीं सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ खड़े होने की अपील

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद उनके प्रशंसकों ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है और इसी के साथ सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर जैसे कलाकारों पर इंडस्ट्री में अपनी ताकत के दम पर गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं.

सलमान खान ने प्रशंसकों से कीं सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ खड़े होने की अपील
सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत (Image Credit: Instagram)

मुंबई, 21 जून: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के असामयिक निधन के बाद उनके प्रशंसकों ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है और इसी के साथ सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर जैसे कलाकारों पर इंडस्ट्री में अपनी ताकत के दम पर गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. अब इन सभी के बीच सलमान खान ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अभिनेता ने शनिवार रात एक ट्वीट करते हुए कहा, "मैं अपने सभी प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहें और उनकी भाषा व कोसने पर न जाएं, बल्कि वे इसके पीछे उनकी भावना को देखें. कृपया उनके परिवार व प्रशंसकों का समर्थन करें और उनके साथ खड़े रहें क्योंकि किसी अपने को खोना बहुत दर्दनाक होता है."

यह भी पढ़ें: ‘वंदे भारतम’ से निर्माता बनने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, संदीप सिंह ने पोस्ट लिखकर किया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके निधन के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि वे कथित तौर पर बॉलीवुड में अपने काम को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव में थे और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा था. सुशांत के जाने के बाद से बॉलीवुड में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति इंडस्ट्री द्वारा अपनाये जाने वाले रवैये को लेकर लोग सवाल उठाने लगे और इस पर बहस अब भी बरकरार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).