देश

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी पर भारतीय क्षेत्र देने का लगाया आरोप, कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में 'Surrender मोदी' हैं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें नरेंद्र मोदी की बजाय 'सरेंडर' मोदी कहा और उन पर चीन के आगे समर्पण कर उस भारतीय क्षेत्र देने का आरोप लगाया. नरेंद्र मोदी वास्तव में सरेंडर मोदी हैं. उन्होंने यह बयान प्रधानमंत्री के यह कहने के बाद दिया था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है.

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी पर भारतीय क्षेत्र देने का लगाया आरोप, कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में 'Surrender मोदी' हैं
राहुल गांधी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 21 जून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए उन्हें नरेंद्र मोदी की बजाय 'सरेंडर' (आत्मसमर्पण कर देने वाला) मोदी कहा और उन पर चीन के आगे समर्पण कर उस भारतीय क्षेत्र देने का आरोप लगाया. राहुल ने ट्वीट किया, "नरेंद्र मोदी वास्तव में सरेंडर मोदी हैं."

कांग्रेस नेता अपने शनिवार के हमलावर रुख से एक कदम आगे निकल गए, जब उन्होंने कहा था कि मोदी ने भारतीय क्षेत्र में चीनी अतिक्रमण के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने यह बयान प्रधानमंत्री के यह कहने के बाद दिया था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की है.

यह भी पढ़ें:  International Yoga Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया संदेश, कहा- योग एकता की एक शक्ति के रूप में उभरा है, यह भेदभाव नहीं करता

गौरतलब है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में एक अधिकारी सहित 20 भारतीय जवना शहीद हो गए थे, तब से विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार निशाना साध रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).