देश

Satyendar Jain Health Update: प्लाजमा थेरेपी के बाद सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य सुधरा, नार्मल वार्ड में किए गए शिफ्ट

कोरोना वायरस की चपेट में आए दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाजमा थेरेपी दी गई है. प्लाजमा थेरेपी के बाद अब सत्येंद्र जैन का बुखार उतरने लगा है. स्थिति इसी तरह सामान्य होते रहने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर आईसीयू से निकालकर वार्ड में शिफ्ट में शिफ्ट किया जा सकता है. करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

Satyendar Jain Health Update: प्लाजमा थेरेपी के बाद सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य सुधरा, नार्मल वार्ड में किए गए शिफ्ट
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Photo Credit- ANI)

नई दिल्ली, 21 जून: कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आए दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाजमा थेरेपी दी गई है. प्लाजमा थेरेपी के बाद अब सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का बुखार उतरने लगा है. स्थिति इसी तरह सामान्य होते रहने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर आईसीयू से निकालकर वार्ड में शिफ्ट में शिफ्ट किया जा सकता है. तेज बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद सत्येंद्र जैन पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हुए थे. बुधवार को हुए कोरोना टेस्ट में सतेंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी साथ ही लगातार बुखार भी बना हुआ था. शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया. यहां सत्येंद्र जैन का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने दिल्ली सरकार को बताया है कि प्लाजमा थेरेपी देने के उपरांत सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य पहले से बेहतर हुआ है. स्वास्थ्य में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Satyendar Jain Health Update: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, मैक्‍स अस्‍पताल में चल रहा इलाज

सत्येंद्र जैन के एक सहयोगी ने कहा, "सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी जा चुकी है. उनका बुखार भी अब पहले से कम है. इसके अलावा अब उन्हें सांस लेने में भी पहले जितनी दिक्कत नहीं है. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जल्दी ही आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा."

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति के कारण दिल्ली में कोरोना की रोकथाम एवं उपचार की जिम्मेदारी अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी गई है. सत्येंद्र जैन के पास फिलहाल कोई भी मंत्रालय नहीं है.

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अभी तक आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. बुधवार को ही कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि आतिशी हल्के लक्षणों के साथ अपने घर पर ही हैं. करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).