दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 94 लाख हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 482,000 से अधिक हो गई हैं. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में खुलासा किया है कि गुरुवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 9,405,800 थी, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 482,128 हो गई.