आयुष्मान खुराना ने आमिर खान से सीखा है एक 'अहम सबक'
अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह आमिर खान के काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुपरस्टार से एक अहम सबक सीख लिया था. आयुष्मान ने साझा किया कि उन्होंने आमिर से मिले एक सबक के कारण जानबूझकर 'शुभ मंगल सावधान' के मूल संस्करण को नहीं देखा. यह तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' का रीमेक है.
अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का कहना है कि वह आमिर खान (Aamir Khan) के काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुपरस्टार से एक अहम सबक सीख लिया था. आयुष्मान ने साझा किया कि उन्होंने आमिर से मिले एक सबक के कारण जानबूझकर 'शुभ मंगल सावधान' (Shubh Mangal Saavdhan) के मूल संस्करण को नहीं देखा. यह तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' (Kalyana Samayal Saadham) का रीमेक है.
आयुष्मान बताते हैं, "मैंने यह मूल संस्करण अब तक नहीं देखा है. मुझे लगता है कि यह मेरी स्क्रिप्ट को समझने का अपना तरीका है. यदि मुझे रीमेक मिलती है तो ओरिजनल वर्जन देखने की बजाय सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ता हूं." आयुष्मान ने कहा कि यह उन्होंने आमिर खान से सीखा है. यह भी पढ़े: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने साइकिलिंग के प्रति जताया अपना प्यार
उन्होंने कहा, "मैं एमटीवी प्रजेंटर के तौर पर 'गजनी' (Ghajini) के लिए उनका इंटरव्यू ले रहा था. तब मैंने उनसे सवाल पूछा कि 'फिल्म मूल संस्करण से कैसे अलग है?' तो उन्होंने कहा, 'मैंने मूल देखा ही नहीं है!' मैं वास्तव में उनसे प्रभावित हो गया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और यह बहुत अच्छी थी. फिर मैंने भी ऐसा किया और मुझे यह बहुत अहम सबक लगा जो मैंने उनसे सीखा."
काम को लेकर बात करें तो आयुष्मान हाल ही में जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई शूजीत सरकार की डिजिटल रिलीज 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

