रूस में कोरोना वायरस महामारी के मामले बढ़कर 6 लाख के पार, मास्को का सबसे बुरा हाल
रूस में कोरोना वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटों में 6,760 नए मामले सामने आ गए और इस आंकड़े के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 6,61,165 तक जा पहुंची. मास्को का सबसे बुरा हाल है. यहां गुरुवार को संक्रमण के 662 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 222,871 हो गई.