दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 1.17 करोड़ के पार, इस महामारी से 5.43 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.17 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इस वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 543,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 44,476, इटली 34,899, मेक्सिको 32,014, फ्रांस 29,936, स्पेन 28,392, भारत 20,160, ईरान 11,931, पेरू 10,952 और रूस 10,478 हैं.