कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर इस मजेदार पोस्ट के साथ खुद को कहा 'बुआ'
अभिनेता कार्तिक आर्यन हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. अपनी शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेता ने खुद को बुआ कहा. अभिनेता ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बादलों से भरे आसमान की तस्वीर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके कैप्शन को लोगों ने पसंद किया.
अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. अपनी शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेता ने खुद को बुआ कहा. अभिनेता ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बादलों से भरे आसमान की तस्वीर लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके कैप्शन को लोगों ने पसंद किया.
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "हां मैं वह बुआ हूं, जो हर बार बादल छाने पर आसमान की तस्वीर क्लिक करती हैं." पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, "मैं भी आसमान की तस्वीर लेने के लिए समान रूप से जुनूनी हूं. जिसका जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा, "चोरी छुपे हम सब करते हैं." यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के चलते कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म चली गई है ठंडे बस्ते में?
View this post on Instagram
Yes. I am that Bua who needs to click the sky every time there is a cloud ⛅️
लॉकडाउन के दौरान कार्तिक ने अपना टॉक शो, 'कोकी पूछेगा' भी शुरू किया, जिसमें वह कोरोनावायरस की लड़ाई में कार्यत फ्रंटलाइन योद्धा से बातचीत करते हैं. वर्कफ्रंट कि बात करें तो कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कियारा अडवाणी के साथ नजर आएंगे. वहीं 'दोस्ताना 2' जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

