बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी की Photos सोशल मीडिया पर हुई वायरल, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

सचिन तिवारी नाम के यूजर को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का हमशक्ल बताया जा रहा है. न केवल चेहरे से वह सुशांत से मेल खाते हैं बल्कि उनकी चाल-ढाल और डांस मूव्स भी अभिनेता से मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी की Photos सोशल मीडिया पर हुई वायरल, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान
सुशांत सिंह राजपूत और सचिन तिवारी (Image Credit: Instagram)

समय-समय पर सोशल मीडिया पर चीजें वायरल होती रहती हैं और इस वक्त जो शख्स सूर्खियों में हैं उनका नाम सचिन तिवारी है जिन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का हमशक्ल बताया जा रहा है. न केवल चेहरे से वह सुशांत से मेल खाते हैं बल्कि उनकी चाल-ढाल और डांस मूव्स भी अभिनेता से मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं. जहां कुछ लोग सचिन को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. चाहें लोग उनसे प्यार करे या नफरत, लेकिन उन्हें अनदेखा नहीं कर पा रहे हैं. इंस्टाग्राम पर सचिन के वीडियोज पर जमकर व्यूज मिल रहे हैं.

एक यूजर ने उनके किसी एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "सचिन जी मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं क्योंकि सुशांत मेरे फेवरेट एक्टर थे."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Tiwari (@officialtiwarisachin) on

सचिन के एक और वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें वह साल 2013 में आई सुशांत की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के शीर्षक गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर सचिन को एक यूजर ने सुझाया कि उन्हें बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).