गंभीर एंजाइटी से गुजर रही थी जैकलीन फर्नांडीज, लेकिन योग के सहारे तनाव से निकली बाहर
जैकलीन फर्नाडिज ने किया खुलासा, कहा- नियमित रूप से योग करने से तनाव से निपटने में मदद मिली है.
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने स्वीकार किया है कि वह हाल ही में 'कुछ बड़ी एंजाइटी से लड़ रही हैं.' हालांकि अभिनेत्री ने कारण का खुलासा नहीं किया. साथ ही उन्होंने कबूल किया कि उन्हें नियमित रूप से योग करने से तनाव से निपटने में मदद मिली है.
जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर बुधवार को साझा किया, "मैं पिछले कुछ हफ्तों से कुछ बड़ी एंजाइटी से लड़ रही हूं . हालांकि योग से लगातार जुड़े रहने के कारण मुझे वर्तमान पल में रहने और उसका मूल्य समझने को लेकर सबक सिखाया है. आभार . जीवन के लिए और जीवित रहने के लिए . सभी का दिन सुखद हो!"
अभिनेत्री ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह कुछ आसन करती हुई दिखाई दे सकती हैं.
जैकलीन को योग बेहद पसंद है और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के लिए अपने वीडियो साझा करती रहती हैं. इससे पहले उन्होंने सूर्य नमस्कार, रीढ़ की हड्डी में खिंचाव और गहरी सांस लेने जैसे आसन के वीडियो साझा किए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

