Bihar Assembly Elections 2020: लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय सहित RJD के 3 विधायक JDU में हुए शामिल
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को गुरुवार को जोरदार झटका लगा, जब पार्टी के तीन विधायकों ने बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड) का दामन थाम लिया. दल बदलने वालों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय भी शामिल हैं. जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के समधी और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय, जयवर्धन यादव और फराज फातमी शामिल हैं. तीनों विधायकों को बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.