टीवी

Sushant Singh Rajput Death Case: 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत की मां का रोल निभा चुकी उषा नाडकर्णी ने जताई खुशी, कहा- वह न्याय का हकदार है

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उषा नाडकर्णी ने सुशांत मौत मामले में सीबीआई जांच को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसल का स्वागत किया है.

Sushant Singh Rajput Death Case: 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत की मां का रोल निभा चुकी उषा नाडकर्णी ने जताई खुशी, कहा- वह न्याय का हकदार है
सुशांत सिंह राजपूत और उषा नाडकर्णी (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Death Case: लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) ने सुशांत मौत मामले में सीबीआई जांच (CBI Probe) को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले का स्वागत किया है.

उषा नाडकर्णी ने आईएएनएस से कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि सीबीआई इस केस को देखेगी. लोगों ने इसके लिए काफी प्रार्थना की थी और उनकी प्रार्थना सुन ली गई. प्रार्थना में काफी ताकत होती है. सुशांत की मौत के बाद, जो कुछ भी हुआ है वह व्यथित करने वाला है. मैं सच में महसूस करती हूं कि वह न्याय का हकदार है."

हालांकि उन्हें इस बाबत कुछ संदेह भी है. उन्होंने कहा, "लेकिन सीबीआई में जाकर क्या होगा, मालूम नहीं. लोग सीबीआई, सीबीआई कर रहे हैं. अब सब भगवान भरोसे है."

ये भी पढ़ें: बाप को बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा- कहकर सुशांत सिंह राजपूत की याद में रों पड़ी पवित्र रिश्ता को-स्टार उषा नाडकर्णी, देखें Video

सुशांत की मौत के बाद उषा ने एक मीडिया चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में दुख जताते हुए ये भी कहा था कि सुशांत के कई सपनें थे जिन्हें वो पूरा करना चाहता था. उन्हें इस बात का भी है कि उनके चले जाने से उनके पिता का क्या हाल होगा?

आपको बता दें कि अब सीबीआई की एक टीम जल्द ही सुशांत मामले में आगे की जांच के लिए मुंबई पहुंचेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).