बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के कॉलेज दोस्त विशद दुबे ने सुनाया एक्टर से जुड़ा ये अजीब किस्सा

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त विशद दुबे यह सुनकर खुश हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. विशद ने एक अजीब किस्सा साझा किया है, जिसमें सुशांत शामिल थे.

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के कॉलेज दोस्त विशद दुबे ने सुनाया एक्टर से जुड़ा ये अजीब किस्सा
विशद दुबे (Photo Credits: Instagram)

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के करीबी दोस्त विशद दुबे (Vishad Dubey) यह सुनकर खुश हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. विशद ने एक अजीब किस्सा साझा किया है, जिसमें सुशांत शामिल थे. विशद ने याद करते हुए इंस्टाग्राम पर साझा किया, "एक बार, एमसीए में क्रिकेट खेलने के बाद सुशांत भाई ने कहा, कीप ए ट्रैक ऑफ एवरीथिंग, क्योंकि अगर धोनी फिल्म नहीं चली तो क्या होगा. वापस थिएटर करना होगा."

मैंने जवाब देते हुए कहा, "हम कौन से अंबानी के बच्चे हैं! नीचे से ऊपर आए हैं, फिर आ जाएंगे, एक बार किया है, फिर कर लेंगे." फिर उन्होंने कहा, "बात तो सही है. चल, प्रैक्टिस के बाद मजे करते हैं."विशद ने सुशांत के साथ दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई की थी, वह 14 जून को अभिनेता के निधन के बाद ढेर सारी थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Sharad Pawar on CBI for SSR: सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का तंज- कहीं जांच के परिणाम दाभोलकर केस जैसा न हो जाए

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन को 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच वाले फैसले को लेकर फैंस में बीते दिन खुशी का माहौल था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).