Ganesh Chaturthi 2020: अभिनेता संजय दत्त गणेश भगवान से की प्रार्थना, कहा- उम्मीद करता हूं भगवान सभी मुश्किलों को दूर कर देंगे
अभिनेता ने शनिवार को एक तस्वीर ट्वीट किया, जिसमें वह गणपति की मूर्ति के सामने पत्नी मान्यता के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "यह सेलिब्रेशन हर साल के जैसा भव्य नहीं है लेकिन बप्पा के प्रति हमारा विश्वास वैसा ही है. मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार हमारी जिंदगी की सभी मुश्किलों को खत्म कर दे और सभी को अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां मिले. गणपति बप्पा मोरया.