जम्मू-कश्मीर: किशनगंगा नदी से 2 आतंकवादियों के शव बरामद, हथियार और गोला-बारूद भी किए गए जब्त
कश्मीर के गुरेज में तुलैल क्षेत्र में सेना और पुलिस ने किशनगंज नदी से दो शव बरामद किए हैं. इसके अलावा हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए शवों को गुरेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था. पुलिस ने कहा, "एक एम -4 राइफल, दो रूकसाक, हथियार, गोला बारूद बरामद किए गए हैं.