देश

बिहार: जानकीनगर थाना क्षेत्र के महादलित टोले पर हमला, गोली लगनें से 2 लोगों की मौत

बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक महादलित टोले पर अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात चांदपुर भंगहा गांव में कुछ हथियारबंद लोगों ने महादलित टोले में एक परिवार के घर पहुंचे और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी.

बिहार: जानकीनगर थाना क्षेत्र के महादलित टोले पर हमला, गोली लगनें से 2 लोगों की मौत
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पूर्णिया, 5 सितंबर: बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के एक महादलित टोले पर अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात चांदपुर भंगहा गांव में कुछ हथियारबंद लोगों ने महादलित टोले में एक परिवार के घर पहुंचे और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद हमलावरों ने जाने के क्रम में दो लोगों की गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई.

अनुमंडल पुलिस अधिकारी विभाष कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अनमोल ऋषि और सुबोध ऋषि के रूप में की गई है. उन्होंने कहा कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार: पटना में शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, ASI को लगी गोली

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इस हमले के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).