देश

Who Was Vinod Pannu? हिसार कोर्ट के बाहर गोलियों से भूनकर गैंगस्टर विनोद पन्नू की हत्या, जानें कौन था हरियाणा का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी

दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के बाहर हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Who Was Vinod Pannu? हिसार कोर्ट के बाहर गोलियों से भूनकर गैंगस्टर विनोद पन्नू की हत्या, जानें कौन था हरियाणा का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी

Who Was Vinod Pannu? हरियाणा के हिसार (Hisar) में गुरुवार, 20 अगस्त को कोर्ट परिसर के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ विनोद काना (Vinod Pannu Alias Kana) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विनोद पन्नू एक आपराधिक मामले में पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकल रहा था, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल पन्नू को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह भी पढ़ें: Who Is Judge Ravi Kumar Diwakar? 4 महीनों में 22 लोगों को सुनाई फांसी की सजा, अब 100 मर्डर केस किए गए ट्रांसफर

कौन था विनोद पन्नू? (Who Was Vinod Pannu?)

पुलिस के मुताबिक, विनोद पन्नू उर्फ विनोद काना हरियाणा के हिसार जिले के थुराना गांव का रहने वाला था. उसके खिलाफ हत्या समेत करीब 31 आपराधिक मामले दर्ज थे. उसे हिसार के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टरों में गिना जाता था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह कई संगीन वारदातों में आरोपी था. उस पर विधायक सावित्री जिंदल के निजी सहायक के भतीजे की हत्या में भी कथित संलिप्तता का आरोप था.

 

विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या:

कोर्ट के बाहर कैसे हुई हत्या?

जानकारी के अनुसार, विनोद पन्नू गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेशी के बाद अपने साथियों के साथ बाहर निकल रहा था. इसी दौरान कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के पास पार्किंग के नजदीक बाइक पर आए दो हमलावरों ने उस पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया.

एक हमलावर मौके पर दबोचा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद हमलावर भागने लगे और जाते समय हवा में भी दो फायर किए. इस दौरान मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया, जिसे चोटें भी आई हैं. पुलिस ने उसके पास से हथियार बरामद कर लिया है. दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के बाहर हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की साजिश और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2026 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).