Kangana Ranaut: मुंबई की तुलना POK वाले बयान पर, कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र, फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े मुद्दों पर 'अटपटे' बयान देने के कारण बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र, फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े मुद्दों पर 'अटपटे' बयान देने के कारण बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता संतोष देशपांडे (Santosh Deshpande) ने शनिवार आईएएनएस को बताया, "मैंने अभिनेत्री के खिलाफ एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि उनके बयानों ने महाराष्ट्र के गौरव व आत्मसम्मान को अपूरणीय ढंग से क्षति पहुंचाई है. उनके ट्वीट्स भड़काऊ रहे हैं, इससे राज्य भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं."
उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस उनकी शिकायत का संज्ञान लेने में विफल रही, तो उनके वकील शिवराज पवार कोर्ट जाकर मामले को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे. अपने शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए देशपांडे ने कहा, "अभिनेत्री द्वारा किए गए ट्वीट सही नहीं हैं और ये लोगों को उकसाने वाले बयान हैं. उन्होंने बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है और जनता में जहर उगलने के लिए सोशल मीडिया का भी वह दुरुपयोग कर रही हैं." यह भी पढ़े: Kangana Ranaut: कंगना रनौत 9 सितंबर को आ रही हैं मुंबई, चुनौती देते हुए कहा- किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले
कंगना ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें मूवी माफियाओं से ज्यादा डर मुंबई की पुलिस से लगता था. राज्य की पुलिस को लेकर उनकी इस निंदनीय टिप्पणी के चलते यह विवाद खड़ा हुआ है. वहीं कंगना ने कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है. इस पर कई सिलेब्स ने कंगना को जमकर ट्रोल किया था. वहीं कंगना ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि, मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी. मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

