Sushant Singh Rajput Case: सुशांत मामले में चल रही जांच को देखते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा खास पोस्ट
अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जांच में की जा रही कार्रवाई की सराहना की है. अंकिता ने इंस्टाग्राम पर ओम प्रतीक की एक तस्वीर पोस्ट की और उसे कैप्शन दिया, 'हर हर महादेव'. इसके साथ उन्होंने 'सत्यमेव जयते' और 'सत्य जीतता है' हैशटैग दिए.
अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) (एनसीबी) द्वारा जांच में की जा रही कार्रवाई की सराहना की है. अंकिता ने इंस्टाग्राम पर ओम प्रतीक की एक तस्वीर पोस्ट की और उसे कैप्शन दिया, 'हर हर महादेव'. इसके साथ उन्होंने 'सत्यमेव जयते' और 'सत्य जीतता है' हैशटैग दिए.
अभिनेता अध्ययन सुमन ने 'जब तक 2.0' गाने से सुशांत को श्रद्धांजलि दी है. अंकिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तारीफ की और कहा, 'अध्ययन, मैं स्पीचलेस हूं.'अंकिता की यह प्रतिक्रिया सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और दिवंगत अभिनेता के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) की गिरफ्तारी के बाद आई है. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Paragliding Video: सुशांत सिंह राजपूत हैरतंगेज स्टाइल में करते दिखे पैराग्लाइडिंग, अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि शुक्रवार को एनसीबी ने शोविक और मिरांडा समेत के घरों समेत कई जगहों पर छापे मारे थे. शनिवार को एनसीबी ने शोविक और सैमुअल को अदालत में पेश कर उनकी हिरासत की मांग की, जिसे मंजूर करते हुए दोनों को 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. 14 जून को सुशांत मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे. इस रहस्यमयी मौत की जांच तीन केन्द्रीय एजेंसियां कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

