बॉलीवुड

Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare: 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' को जमीन से जुड़ी फिल्म मानती हैं भूमि पेडनेकर

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने उन वजहों का खुलासा किया जिनके चलते उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में काम करने के लिए हामी भरी हैं क्योंकि इस किरदार को निभाने के लिए हिम्मत चाहिए थी.

Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare: 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' को जमीन से जुड़ी फिल्म मानती हैं भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने उन वजहों का खुलासा किया जिनके चलते उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' (Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare) में काम करने के लिए हामी भरी हैं क्योंकि इस किरदार को निभाने के लिए हिम्मत चाहिए थी.

भूमि ने कहा, "'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारें' को करने की वजह यह रही है क्योंकि मुझे लगता कि इस तरह के किरदार को निभाने के लिए हिम्मत चाहिए होती है और मैंने वह हिम्मत दिखाई. मुख्य धारा हिंदी फिल्म की अभिनेत्री के लिए यह किरदार हटके है और इसी ने मुझे आकर्षित किया." यह भी पढ़े: Teachers Day 2020: भूमि पेडनेकर के मुताबिक प्रकृति है उनकी सबसे बड़ी शिक्षिका

यह फिल्म डिजिटली 18 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म के बारे में वह कहती हैं, "यह फिल्म जमीन से जुड़ी हुई है. इसमें सच्चाई है. किरदार बेहद वास्तविक हैं, लेकिन साथ में यह काफी साहसिक भी है और इसीलिए मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2020 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).