Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, 'पीक ऑवर से बचें'
कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नए नियमों का पालन करते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपना परिचालन कार्य 12 सितंबर से पूरी तरह से शुरू कर दिया, जबकि ट्रेन में यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है, जो इसकी पूर्व क्षमता से घटकर लगभग पांचवा हिस्सा रह गई. इस बदले परिदृश्य में बेहतर क्षमता के साथ सेवा उपलब्ध कराने के लिए, डीएमआरसी ने भीड़भाड़ वाले समय में (पीक ऑवर) चलने वाली ट्रेनों के फेरे प्रात: 8 बजे से सायं 8 बजे तक बढ़ा दिए हैं, जबकि प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे के दौरान कम-भीड़भाड़ वाले समय की संकल्पना समाप्त कर दी गई है, जिस दौरान ट्रेनों की संख्या कम थी